कोलायत: गजनेर थाना क्षेत्र में युवक के साथ हुई मारपीट, 7-8 लोगों पर मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
गजनेर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में सीताराम पुत्र मोहनराम जाट ने गजनेर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसके भाई ओमप्रकाश के साथ लाल सिंह सहित 7-8 अन्य लोगों ने अचानक आकर मारपीट की। इस हमले में ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों की मदद से घायल को तुरंत PBM ले जाया गया।