शाहपुर: टिमरनी गांव में पेड़ से गिरकर बालक गंभीर रूप से हुआ घायल, जिला अस्पताल रेफर
Shahpur, Betul | Apr 27, 2024 शाहपुर तहसील के टिमरनी गांव में शनिवार को पेड़ से गिरकर एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक को परिजनों ने शाहपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शाहपुर अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार टिमरनी गांव में बादल वंशकार उम्र 11 पेड़ पर चढ़कर अचार की गुठली तोड़ रहा था।