शाहपुर: भयावाड़ी के किसान के बेटे एवं सरकारी स्कूल के छात्र सागर वर्मा ने बिना कोचिंग के 12वी में जिले प्राप्त किया द्वितीय स्थान
Shahpur, Betul | Apr 26, 2024 शाहपुर तहसील के भयावाड़ी गांव के किसान के बेटे एवं सरकारी स्कूल के छात्र सागर वर्मा ने बिना कोचिंग के 12वी में जिले की मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान किया। शाहपुर के बालक हायर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को शिक्षकों द्वारा सागर वर्मा का सम्मान किया गया। सागर वर्मा ने बताया कि स्कूल में जो पढ़ाया जाता था घर जाकर उसका रिवीजन करता था। यूट्यूब से भी पढ़ाई की।