बेगूसराय: बेगूसराय के गंगा ग्लोबल स्कूल में संदिग्ध अवस्था में मजदूर की हुई मौत, परिजनों में मचा हड़कंप
बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गंगा ग्लोबल स्कूल में पिछले पांच वर्षों से रसोइया के रूप में कार्यरत एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। इस मौत के बाद गंगा ग्लोबल स्कूल में शिक्षक एवं कर्मचारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।घटना लाखों थाना क्षेत्र के रमजानपुर स्थित गंगा ग्लोबल स्कूल की है।