मौदहा: मौदहा कस्बे में आवारा कुत्ते ने सभासद को काटा, सीएचसी में कराया गया भर्ती
मौदहा कस्बे में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन राहगीरों पर हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। शनिवार देर शाम वार्ड नंबर-5 के सभासद को आवारा कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। घायल सभासद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। नगर पालिका के वार्ड 5 के सभासद बलिष्ठ कुमार शनिवार रात करीब आठ बजे बाजार से अपने घर लौट रहे थे। तभी छिमौली त