लांजी: ग्राम सर्रा में बदहाल सड़क से आवागमन हो रहा प्रभावित : जल्द सड़क निर्माण की ग्रामीण कर रहे मांग #jansamsya
ग्राम सर्रा में बदहाल सड़क के कारण लोगों का आना-जाना दूभर हो गया है, बता दें की बारिश के दिनों में इस सड़क से स्कूली बच्चों रोजगार के लिए युवाओं और सरकारी कर्मचारियों के साथ ही बुजुर्गों का भी आवागमन होता है और सड़क की दुर्दशा के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो वही गर्मी के दिनों मे भी यह सड़क इतनी पथरीली है कि सभी को परेशानी हो रही है।