महोबा में सड़क हादसे थामने का नाम नहीं ले रहे है। बुधवार को यूपी 95 वाई 4748 कार मौदहा से महोबा आ रही थी। तभी खन्ना के चिचारा गांव के पास कार के सामने अन्ना जानवर आ गए और कार अन्ना जानवर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। कार में दो लोग सवार थे लेकिन गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई है।