सुपौल: सुपौल में जनता दरबार, डीएम ने सुनीं 96 लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
Supaul, Supaul | Jul 3, 2026 सुपौल समाहरणालय में आयोजित जिला जनता दरबार में जिलाधिकारी श्री सावन कुमार ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कुल 96 आवेदन प्राप्त किए। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, विकास योजनाओं, जन वितरण प्रणाली सहित अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें एवं आवेदन प्रस्तुत किए।