राजातालाब: मेहंदीगंज रिंग रोड पर कोयला लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक गंभीर रूप से घायल
मेहंदीगंज रिंग रोड पर कोयला लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक गंभीर रूप से घायल वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज रिंग रोड पर रविवार सुबह करीब छह बजे कोयला लदा एक ट्रक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। आगे चल रहे अज्ञात ट्रक से टक्कर होने के कारण ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया।