रामगढ़: नावाडीह के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 1 एवं 2 पहुंचे पलामू डीसी, बच्चों संग संवाद कर जाना पढ़ाई का स्तर
पलामू के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत शनिवार सुबह 9 बजे जिले के सुदूरवर्ती रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत नावाडीह पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 1 एवं 2 पहुंचे। यहां डीसी ने आंगनबाड़ी के बच्चों संग संवाद कर उनसे जोड़-घटाव, A,B,C,D से जुड़े सवाल पूछे। बाद में बच्चों के बीच केला, हलवा, लीची व टॉफी का वितरण किया।