बाढ़: मैट्रिक परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने की आत्महत्या
Barh, Patna | Mar 31, 2026 बाढ़ के बुढ़नीचक में मैट्रिक की परीक्षा में फेल होने पर एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। छात्रा का नाम अंजली कुमारी बताया जाता है और वह दोनों पैर से दिव्यांग थी। सूत्रों से शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार उसकी बहन ने बताया कि फेल होने के बाद उसे वह काफी समझाई कि दुबारा परीक्षा दे देना। परंतु उसके बाद भी उसने यह कदम उठाया।