परसिया: तापमान बढ़ने से भंडारिया रोड पर कबूतरों की मौत, पशु-पक्षी भी बेहाल, गर्मी से लोग परेशान
अप्रेल में चढता पारा, गर्म और सूखा मौसम मुसीबत बन गया है। इंसानों के लिए परेशानी का कारण बना तापमान पशु पक्षियों की मौत का कारण बन रहा है। पेंचवेली स्कूल से भंडारिया जाने वाले मार्ग पर वार्ड क्रमांक 17 में रविवार को दोपहर साढे तीन बजे कई कबूतर सडक पर तडपते हुए और मृत पाए गए। बढता तापमान पक्षियों की मौत का कारण बन गया।