थाना सानौधा पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर ग्राम पड़रिया निवासी गोलू ठाकुर को 5 माह के लिए सागर सहित आसपास के सात जिलों की सीमा से जिला बदर कर दिया। शनिवार दोपहर 3 बजे पुलिस ने उसे सागर जिले की सीमा से बाहर पन्ना जिले के रेपुरा थाना क्षेत्र में छोड़ दिया। गोलू ठाकुर पर मारपीट, बलवा और अवैध शराब बिक्री जैसे मामलों में संलिप्त रहने के आरोप हैं।