शिवपुरी जिले के कोलारस नगर स्थित स्वागत गार्डन में शनिवार दोपहर 2 बजे आगामी 24 जनवरी को किसान कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में प्रस्तावित किसान जन आंदोलन यात्रा एवं आम सभा को सफल बनाने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, जनसंपर्क अभियान और किसानों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।