इंदौर: खजराना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, कीमत 3 लाख रुपये से अधिक
Indore, Indore | Jun 25, 2026 .इंदौर की खजराना थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके तीन सदस्यों को बुधवार रात 11 बजे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की सात मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी शहर के विभिन्न क्षेत्रों से दोपहिया वाहन चोरी कर वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस आरोप