बांधवगढ़: अवैध शराब पैकारी पर सवाल: पुलिस की ‘तीसरी आंख’ बेअसर, खाकी की चुप्पी पर उठे रहे सवाल
उमरिया जिले में अवैध शराब की पैकारी और तस्करी को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि जिला मुख्यालय से लेकर गांवों तक मोटरसाइकिल और कारों के जरिए खुलेआम शराब पहुंचाई जा रही है, लेकिन आबकारी विभाग और पुलिस कार्रवाई करती नजर नहीं आ रही। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मौजूदगी के बावजूद अवैध शराब का कारोबार जारी है। लोगों ने उठाई कार्यवाही की मांग