ब्यावरा: ब्यावरा देहात थाना क्षेत्र के पड़ोंनिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, 7 घायल
ब्यावरा देहात थाना क्षेत्र के पड़ोनिया गांव में गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे करीब जमीन की बात को लेकर शिव प्रसाद भील और गोपाल दांगी के बीच विवाद हो गया इस दौरान जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। सिविल अस्पताल ब्यावरा में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।