उधवा: उधवा प्रखंड के सभी 26 पंचायत सचिवालयों में विशेष शिविर आयोजित,बीडीओ सह सीओ ने किया निरीक्षण
आगामी शैक्षणिक सत्र,नियुक्तियों तथा विभिन्न छात्रवृतियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उधवा प्रखंड के सभी पंचायत सचिवालयों में आयोजित तीन दिवसीय शिविर बुधवार को अपराह्न करीब साढ़े 5 बजे संपन्न हो गया।इस दौरान बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने विभिन्न पंचायतों में आयोजित शिविर का औचक निरीक्षण कर उपस्थित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।