बेलसर थाना क्षेत्र के बेलसर मस्जिद के पास बुधवार की संध्या करीब 5:30 बजे टेंपो सवार एक व्यक्ति गिरकर घायल हो गया। बताया गया कि गोरौल से सरैया जा रहे एक टेंपो से गोरौल निवासी रामचंद्र राम नामक व्यक्ति अचानक गिर गया जिससे वह घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।