सीहोर। कलेक्टर श्री बालागुरू के. की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित हुई। बैठक में समय-सीमा वाले प्रकरणों, सीएम हेल्पलाइन, राजस्व मामलों, वन अधिकार, राहत प्रकरणों एवं वर्षाकालीन व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने, खाद-बीज दुकानों का नियमित निरीक्षण कर अनियमितता पर कार्रवाई करने, आरबीसी प्रकरणों में शीघ्र राहत राशि प्रदान करने तथा नर्मदा घाटों पर स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही वर्षाकाल में जोखिमपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने और सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
Ashta, Sehore | Jul 13, 2026