प्रयागराज: झूंसी के शास्त्री पुल के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी
झूंसी थाना क्षेत्र के शास्त्री पुल के निकट बुधवार गुरुवार की मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को सड़क से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।घटना से शव को पहचान पाना काफी मुश्किल हो रहा है।