प्रयागराज: प्रेस वार्ता में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, प्रयागराज 40 करोड़ श्रद्धालुओं की मेजबानी के लिए तैयार है
महाकुंभ 2025 को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए यूपी सरकार पूरी तैयारी में जुटी हुई है,आज बुधवार को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ महाकुंभ कार्यों की समीक्षा की,इस दौरान प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा महाकुंभ के दौरान देश-विदेश से आने वाले 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं की मेजबानी के लिए प्रयागराज तैयार है।