गुना में नेशनल हाईवे 46 के देसी ठाट ढाबा के पास अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी दोनों घायल हो गए। 25 अक्टूबर रात को गोसेवक राम सिंह रजक ने बताया, घायल बुजुर्ग राम सिंह कोरी निवासी सकतपुर पत्नी के साथ बाइक से जा रहे थे, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया है। केंट पुलिस और परिजनों को सूचना दी है।