कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बुधवार को दोपहर 12:00 बजे करीब भोपाल से गुना जाते समय ब्यावरा पहुंचे। इस दौरान ब्यावरा हाईवे ट्रीट पर कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी के द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल डांगी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।