झाझा: दिवंगत बीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर धमना गांव पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
Jhajha, Jamui | Jan 28, 2025 पंजाब में इलाज के दौरान धमना गांव के रहने वाले बीएसएफ जवान जनमजय कुमार उर्फ डब्लू मिश्रा के निधन के बाद उसके पार्थिव शरीर को बीएसएफ के इंस्पेक्टर हेमंत कुमार एवं अन्य बीएसएफ जवानों के द्वारा सोमवार की देर रात्रि में गांव लाया गया। वही मंगलवार की सुबह दिवंगत बीएसएफ जवान के अंतिम दर्शन को लेकर लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्