पीथमपुर: पीथमपुर में 2 दिन पहले लापता हुई 2 किशोरियां पुलिस को मिलीं, तीसरी की तलाश जारी
Pithampur, Dhar | Nov 12, 2025 पीथमपुर के सेक्टर-1 थाना पुलिस ने दो दिन पहले लापता हुई तीन किशोरियों में से दो को बरामद कर लिया है। एक किशोरी की तलाश अभी भी जारी है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश अहीर ने बताया कि सोमवार देर रात संजय जलाशय रोड स्थित आवासीय कॉलोनी में रहने वाले तीन परिवारों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।