पीथमपुर: पीथमपुर के तारपुरा गांव के पास सड़क हादसे में आयशर ट्रक और बाइक की भिड़ंत, 3 युवक गंभीर घायल
Pithampur, Dhar | Nov 11, 2025 औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सेक्टर एक थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तारपुरा गांव के पास एक तेज रफ्तार नए आयशर ट्रक और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में यह हादसा हुआ। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीथमपुर भेजा गया है।