थाना की पुलिस ने अंछा से 75 लीटर देसी महुआ शराब जब्त करते हुए एक बाइक को जब्त किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मध्य विद्यालय के बगल से गांव आने वाली सड़क से एक शराब धंधेबाज तीन बोरा देसी महुआ शराब लेकर बाइक से आ रहा है। शराब धंधेबाज भागने में सफल रहा।थानाध्यक्ष विकास कुमार ने मंगलवार की शाम 4:00 बजे बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है।