बालोद: नीर चेतना अभियान: झलमला में जल संरक्षण के लिए ग्रामीणों ने दिखाई भागीदारी, सोखता गड्ढा बनाकर दिया संदेश
Balod, Balod | Apr 13, 2026 गिरते भू-जल स्तर और बढ़ती पानी की समस्या को देखते हुए नीर चेतना अभियान के अंतर्गत ग्राम झलमला में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जल संचय एवं जन भागीदारी 2.0 अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) को बढ़ावा देने के लिए विशेष पहल की जा रही है।