महसी: मक्कापुरवा के पास अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, तीन लोग घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
खैरीघाट थाना क्षेत्र के मक्कापुरवा के पास अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलट गया। रिक्शा में सवार 3 लोगों को गंभीर चोटें आई।सभी घायलों को CHC शिवपुर इलाज के लिए लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।CHC अधीक्षक डॉ नलिन राजा ने बताया कि आशीष कुमार निवासी कमहरिया, माया देवी निवासी बरूही टेपरी, मुजम्मिल निवासी ताजपुर टेडीया घायल हो गए।