गिरिडीह: नटराज चौक पर टोटो की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल, चालक भी जख्मी, सदर अस्पताल में इलाज जारी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कसियाडीह गांव की निवासी जुबेन बीवी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। शुक्रवार को 12 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।बताया गया कि वह अपनी बहन के घर योगी टांड़ जा रही थी, तभी नटराज चौक के पास टोटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।