बलिया एसपी ओमवीर सिंह के निर्देशन में सोमवार को थाना उभाव क्षेत्र में AHT टीम ने बड़ा अभियान चलाया। मिशन शक्ति, बाल श्रम उन्मूलन, मानव तस्करी, अनैतिक देह व्यापार एवं नशा मुक्ति के तहत हुई व्यापक चेकिंग किया गया और 15 बाल श्रमिकों को पुलिस ने मुक्त कराया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सोमवार को 3 बजे प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी।