बलिया जिले में पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार कर ली गई है। उत्तर प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण) नियमावली, 1994 के तहत यह सूची बनाई गई है। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने बुधवार की दोपहर 2 बजे इसकी जानकारी दी।