देवेंद्रनगर: ग्राम बिरवाहि में जमीनी विवाद के चलते कलयुगी भाई और भतीजे ने युवक पर हमला किया
बिरवाहि में जमीनी विवाद के चलते कलयुगी भाई एवं भतीजो ने युवक की लाठी-डंडो एवं पाईप से बेदम पिटाई कर दी जिसे खून से लतपथ अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष कोरी उम्र 38 वर्ष निवासी बिरवाहि जो अपनी जमीन पर मकान बनवा रहा था तभी उसके भाई के दोनों पुत्र आये और मारपीट शुरू कर दी।