प्रतापपुर: खबर का असर: नए अस्पताल भवन में जली बिजली, जल्द मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन में बिजली व्यवस्था नहीं होने के कारण लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं हो पा रही थीं। इस समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया और व्यवस्था बहाल करने की दिशा में त्वरित कार्रवाई की गई। हाल ही में प्रतापपुर पहुंचे उपायुक्त रवि आनंद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का निरीक्षण किया। न