सहारनपुर: सहारनपुर की बेटी का कमाल, प्लास्टिक चॉकलेट से बना रही बेबी डॉल केक, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान
बदलते दौर के साथ केक का डिजाइन और फ्लेवर भी बदले हैं। पहले जहां सामान्य केक का अधिक क्रेज था, वहीं अब इसकी जगह स्कल्पचर वाले केक ने ले ली है। इनमें बॉबी डॉल से लेकर छोटा भीम जैसे कार्टून कैरेक्टर शामिल हैं। इनकी कीमत भी इनके वजन और डिजाइन के हिसाब से तय होती है. स्कल्पचर केक देखने में पूरी तरह से असली जैसा लगता है. यह केक पारंपरिक केक से अलग है।