कलान: अल्लाहगंज क्षेत्र के गांव इमलिया में सरकारी तालाब पर दबंग का कब्जा, पट्टा धारक को नहीं मिल रहा कब्जा
शाहजहांपुर जनपद के थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के कस्बा अल्लाहगंज निवासी राकेश कुमार कश्यप ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देने के बाद शुक्रवार शाम के 6:00 बजे बताया की उसके विकलांग भाई राजीव कुमार पुत्र जागेश्वर दयाल निवासी अल्लाहगंज के नाम वर्ष 2024 में इमलिया गांव के तालाब जिसकी गाटा संख्या 11 तथा 14 है मछली पालन के लिए आवंटित किए गए थे.