गोरखपुर के उरुवा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। जगदीशपुर गांव निवासी परमशीला ने पुलिस को बताया कि उनके पति बाबूलाल 18 अक्टूबर को वाहन स्वामी के कहने पर खेत की जुताई करने गए थे।