थाना सुभाषनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। विनय कुमार पाल ने बताया कि माता-पिता बाहर थे और घर बंद था। सुबह अंदर पहुंचे तो सेफ टूटी मिली, जिसमें रखे 10 हजार रुपये और गर्म सूट चोरी थे। पुलिस जांच में सामने आया कि चोर जाल काटकर घर में घुसे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।