फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कोर्राप्लाट के पास स्थित तालाब में आज रविवार को 12:30 बजे 4 वर्षीय आयत खान पिता फिरोज अली निवासी बरडीया बस्ती राजस्थान डूब गया। जिसे पानी से बाहर निकालकर फरसगांव अस्प्ताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोसित किया। परिजनों की रिपोर्ट पर फरसगांव पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।