अशोकनगर माता मंदिर के पास रेल्वे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की सुबह 7 बजे माता मंदिर के पास रेल्वे ट्रेक पार करते समय माल गाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई मृतक की उम्र 35 वर्ष के लगभग बताई गई है। राहगीरों द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी।