शामली: शामली के ऐरटी गांव में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया
Shamli, Shamli | May 10, 2026 रविवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जनपद के ऐरटी में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारद्वाज दंडी आश्रम में हवन और अतिथि सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासनिक राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश भी डाला गया।