गंजबासौदा कृषि उपज मंडी के हम्माल भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। हम्मालों ने मंडी में 100 किलोग्राम वजन की बोरियां उठाने का विरोध करते हुए शासन के नियमों के अनुसार 50 से 60 किलोग्राम तक की बोरियां ही रखे जाने की मांग की।