बिल्सी: सिमर्रा गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग करते हुए सड़क पर किया विरोध प्रदर्शन
Bilsi, Budaun | Jun 4, 2026 बिल्सी तहसील क्षेत्र के ग्राम सिमर्रा में ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर 12 बजे सड़क निर्माण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। लंबे समय से सड़क न बनने से नाराज ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप है कि बार-बार गुहार लगाने के बाद भी प्रशासन उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है।