मदनपुर: कोल्हुआ गांव के सेवानिवृत प्रधानाध्यापक के घर से सफाई के बहाने लाखों रुपए के सोने के आभूषण लेकर दो ठग फरार
सलैया थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में सफाई के नाम पर दो ठग लाखों रुपए के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए. घटना गुरुवार की है. पीड़ित सेवानिवृत प्रधानाध्यापक राजाराम पासवान ने गुरुवार की शाम चार बजे बताया कि घटना के समय में मदनपुर पत्नी को इलाज करने गए थे. घर पर उनके छोटे पुत्र पवन प्रकाश की पत्नी सविता देवी अकेली थी. दो व्यक्ति बाइक से उनके घर आए और आभूषण सा