नगीना: नगीना देहात क्षेत्र के शुक्रो नदी में नहाने गए एक बालक की डूबने से मौत, शव घर पहुंचते ही परिवार में मचा कोहराम
Nagina, Bijnor | Jun 9, 2026 नगीना देहात क्षेत्र के गांव मनसा कोटकादर निवासी उमेर पुत्र मुख्तार उम्र 10 वर्ष अपने पांच साथियों के साथ शुक्रो नदी में नहाने के लिए गया था। बताया जाता है की उमेर पानी में डूब गया उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना सोमवार की सांय 5:00 बजे की बताई जा रही है मंगलवार को उसका शव घर पहुंचते ही परिवार मे कोहराम मच गया।