राजाखेड़ा: बेटियों की शादी को लेकर अधेड़ के साथ आधा दर्जन से अधिक लोगों ने की मारपीट, पीड़ित ने पुलिस में दी शिकायत
बेटियों के शादी संबंध को लेकर अधेड़ के साथ आधा दर्जन से अधिक लोगों ने की मारपीट, पीड़ित ने पुलिस में दी शिकायत धौलपुर जिले के राजाखेड़ा उपखंड के नागर गांव में बेटियों के शादी सम्बन्ध को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। जिसमें कहासुनी के बाद अधेड़ के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना कल सोमवार 5:00 बजे की बताई जा रही है।