बांसवाड़ा: जानामेड़ी गांव के नाले के पास मिला भ्रूण,पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों को सौंपा; अंतिम संस्कार के लिए
सदर थाना क्षेत्र के जानामेड़ी गांव में शनिवार शाम एक दर्दनाक मामला सामने आया, जहां नाले के पास प्लास्टिक की थैली में एक अज्ञात भ्रूण का शव मिला। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और भ्रूण के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।रविवार दोपहर को पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई की।