खुरई: जिले में रात में चली तेज आंधी और बरसात से सैकड़ों गांव के किसानों की कटी रखी फसल उड़ गई, प्रशासन से सर्वे कराने की मांग
Khurai, Sagar | Mar 2, 2024 खुरई में शुक्रवार की रात चली आंधी और बरसात से किसानों की फसलों को बहुत नुक्सान हुआ है। दरअसल इन दिनों सभी किसानों की फसलें कट कर थ्रेसर के लिए रखी है लेकिन आंधी में कटी रखी फसलें उड़ गईं जिससे फसलों की फलियां झड़ कर खेतों में गिर गईं, उसके बाद बरसात से फलियां भी मिट्टी में मिल गईं। किसानों ने प्रशासन से नुक्सान का सर्वे कर जल्दी राहत राशि की मांग की है।