पीलीबंगा: श्री अरोड़वंश सभा पीलीबंगा की आम सभा का आयोजन, रमन बाघला को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया
श्री अरोड़वंश सभा पीलीबंगा की एक आम सभा का आयोजन आज रविवार को अरोड़वंश धर्मशाला में किया गया। सभा की अध्यक्षता संरक्षक कृष्ण लाल कामरा द्वारा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से रमन बाघला को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।कार्यक्रम में समाज के अनेक लोग उपस्थित थे। अजय मिड्ढा ने उपस्थित समाज बंधुओ का आभार व्यक्त किया। सभा का संयोजन विजय बवेजा द्वारा किया गया।